Uncategorized

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया गंगा घाटों का निरीक्षण, छठ व्रतियों से लिया 

*लोकेशन – पटना*

*स्लग – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया गंगा घाटों का निरीक्षण, छठ व्रतियों से लिया

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बिहार सरकार पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, मंत्री रामकृपाल यादव, श्याम रजक, सांसदों और कई मंत्रियों के साथ स्टीमर पर सवार होकर गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना के विभिन्न घाटों से लेकर दीदारगंज तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्टीमर पर सवार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक-एक घाट की व्यवस्था का बारीकी से मुआयना करते नजर आए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी और छठ व्रतियों की सुविधा को लेकर जानकारी ली, ताकि श्रद्धालुओं को भगवान भास्कर को अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर छठ व्रतियों का अभिवादन किया और उनसे आशीर्वाद भी लिया। घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि छठ व्रतियों के लिए की गई व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें। वहीं, शाम के समय श्रद्धालुओं ने डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

3.3/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button