आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्य

पटना में पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व .सुशील मोदी की जयंती पर 5 जनवरी को ‘ स्मृति 

 पटना के श्रीकृष्ण मोमोरियल हॉल में आयोजित होगा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की जयंती समारोह*

 

पटना में पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व .सुशील मोदी की जयंती पर 5 जनवरी को ‘ स्मृती

*पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के जयंती समारोह को लेकर भाजपा ने की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी हुए शामिल

*पटना के श्रीकृष्ण मोमोरियल हॉल में आयोजित होगा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की जयंती समारोह*

*’ स्मृति समारोह’ में स्व . मोदी के विराट व्यक्तित्व तथा जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को याद किया जाएगा: संजय गुप्ता

पटना, 26 दिसंबर। बिहार भाजपा ने प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे सुशील कुमार मोदी का जयंती समारोह भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया है।

स्व. सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान द्वारा पांच जनवरी को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी जयंती मनाई जाएगी। इसे लेकर एक समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

इस समारोह के संयोजक संजय गुप्ता ने बताया कि समारोह को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर आज एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी शामिल हुए। इस बैठक में मंत्री मंगल पांडेय, विधायक मनोज शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, लाजवंती झा, प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, सुरेश रूंगटा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की जयंती पर यह विशेष समारोह होगा।

उन्होंने कहा, “इस स्मृति समारोह का उद्देश्य उनके विराट व्यक्तित्व, राष्ट्र और राज्य के प्रति उनके अमूल्य योगदान तथा जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को श्रद्धापूर्वक याद करना है। सुशील जी ने अपने जीवनकाल में जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।”

उन्होंने बताया कि इस समारोह में उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर एक सार्थक विमर्श करेंगे और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के जयंती के मौके पर प्रखंड और जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा और उनके कृत्य और व्यक्तित्व को स्मरण किया जाएगा।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button