



विधान परिषद चुनाव एवं उपचुनाव हेतु जद(यू) ने घोषित किए उम्मीदवार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दी बधाई
सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण जद(यू) की प्रतिबद्धता, सिर्फ राजनीतिक नारा नहीं – उमेश सिंह कुशवाहा
05 जून 2026, पटना।
जद(यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बिहार विधान परिषद चुनाव एवं उपचुनाव के लिए पार्टी की ओर से घोषित सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार द्वारा उम्मीदवारों के चयन से एक बार पुनः यह सिद्ध हो गया है कि जद(यू) के लिए सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण कोई चुनावी नारा नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक दृढ़़ संकल्प है।
उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने सदैव समाज के अंतिम पायदान पर खड़़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें सम्मानजनक प्रतिनिधित्व प्रदान करने का कार्य किया है। उम्मीदवारों की वर्तमान सूची भी उनकी समावेशी सोच और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करती है। विशेष रूप से अतिपिछड़़ा एवं महिला वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है, जो सामाजिक समरसता आधारित राजनीति के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दूरदर्शी, सरल, सहज एवं जनसरोकारों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी श्री निशांत कुमार को पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का वातावरण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री निशांत कुमार विधान परिषद सदस्य के रूप में जनसेवा, सुशासन तथा न्याय के साथ विकास की अवधारणा को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



