
प्रेस विज्ञप्ति
नरहट प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति में कॉमन सर्विस सेंटर का भव्य शुभारंभ
सीएससी मछुआरों के लिए वरदान सबित होगा: हरि सहनी
नवादा, 06 जून 2026। बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ (कॉफ्फेड), पटना के तत्वावधान में आज नरहट प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति, नरहट (नवादा) में कॉमन सर्विस सेंटर का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं पूर्व मंत्री, बिहार सरकार माननीय हरि सहनी एवं प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मछुआरों को डिजिटल सेवाओं, सरकारी योजनाओं, बीमा, बैंकिंग, एनएफडीपी पंजीकरण, मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन, आयुष्मान भारत, आधार, पैन, पासपोर्ट, ई-श्रम, ऑनलाइन आवेदन सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई।
उद्घाटनकर्ता हरि सहनी ने कहा कि बिहार सरकार एवं कॉफ्फेड के संयुक्त प्रयास से मछुआरा समाज को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अब ग्रामीण क्षेत्रों के मछुआरों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय एवं धन दोनों की बचत होगी तथा मछुआरों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और तकनीक आधारित सेवाओं के विस्तार से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
कॉफ्फेड के प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने कहा कि कॉफ्फेड देश का पहला डिजिटल मत्स्यजीवी महासंघ बनने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार एवं झारखंड के लाखों मछुआरों को डिजिटल सेवाओं, बीमा, बैंकिंग, प्रशिक्षण, बाजार उपलब्धता तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से मछुआरे अब अपने गांव स्तर पर ही विभिन्न सरकारी एवं वित्तीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कॉफ्फेड द्वारा राज्यभर में ऐसे केंद्रों का विस्तार किया जाएगा ताकि प्रत्येक मछुआरे डिजिटल इंडिया अभियान से जुड़ सके। कॉफ्फेड का उद्देश्य मछुआरों को सरकारी योजनाओं, डिजिटल सेवाओं, वित्तीय समावेशन एवं बाजार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मछुआरे भविष्य में भी राज्य के विभिन्न जिलों में कॉमन सर्विस सेंटर एवं डिजिटल सेवा केंद्रों का विस्तार कर मछुआरा समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करता रहेगा।
हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र स्थानीय युवाओं एवं मछुआरों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न करेगा।
कॉफ्फेड के निदेशक शिवनंदन प्रसाद, राकेश कुमार एवं अशोक कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि सहकारी मछुआरों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना कॉफ्फेड की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस पहल से मछुआरा समाज को पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संतोष कुमार, मंत्री, नरहट प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के हजारों मत्स्यजीवी लाभान्वित होंगे।
स्वागतकर्ता एवं समिति अध्यक्ष प्रवेश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह केंद्र नरहट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर कॉफ्फेड के पदाधिकारीगण् रवि राज, राहुल कुमार, दयानंद कुमार एवं गोपी कुमार के साथ-साथ बड़ी संख्या में मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कॉफ्फेड की निदेशक सिमरन द्वारा किया गया।
(गोपी कुमार)
मीडिया प्रभारी, कॉफ्फेड
मो०-9031035898



