13 प्रतिशत की उड़ान, सुशासन और विकास की पहचान – अंजुम आरा 13 जुन 2026, पटना।

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
13 प्रतिशत की उड़ान, सुशासन और विकास की पहचान – अंजुम आरा
13 जुन 2026, पटना।
जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा ने जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी बिहार आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में 13 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि बिहार के सुशासन, समावेशी विकास और जनकल्याणकारी नीतियों की ऐतिहासिक सफलता का स्पष्ट प्रमाण है। यह उपलब्धि केवल एक आर्थिक आंकड़ा नहीं, बल्कि तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के बिहार के विकास के प्रति वर्षों से किए गए सतत प्रयासों और उनके दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से ही माननीय श्री नीतीश कुमार ने बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए एक स्पष्ट और दीर्घकालिक रोडमैप तैयार किया। कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार, सड़कों एवं पुलों का अभूतपूर्व निर्माण, गांव-गांव बिजली की पहुंच, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विशेष पहल, पंचायती राज संस्थाओं को मजबूती तथा गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं ने राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान की है।
आज बिहार की आर्थिक प्रगति के जो सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, वे माननीय नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। सुशासन के मॉडल ने बिहार को पिछड़ेपन की छवि से निकालकर विकास और संभावनाओं के नए युग में प्रवेश कराया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के कारण बिहार में निवेश, उद्योग, रोजगार और आधारभूत संरचना विकास के नए अवसर सृजित हुए हैं। इससे राज्य की विकास यात्रा को और अधिक मजबूती मिली है।
माननीय नीतीश कुमार के ‘सात निश्चय-3’ और ‘न्याय के साथ सबका विकास’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, समृद्धि और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में अपनी सशक्त पहचान बनाएगा।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव


