Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष मनीष यादव एवं छात्र नेता दीपक कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

 

*पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष मनीष यादव एवं छात्र नेता दीपक कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

*पटना, 13 जून 2026*

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनीष यादव एवं छात्र नेता दीपक कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम के हाथों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पार्टी में शामिल नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और समाज के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाली पार्टी है। युवाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से निकले युवा नेतृत्व के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से पार्टी की विचारधारा और जनाधार को और बल मिलेगा।

राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, संविधान और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मनीष यादव, दीपक कुमार एवं उनके समर्थक संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पार्टी में शामिल नेता मनीष यादव एवं दीपक कुमार ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं तथा जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करेंगे।

मिलन समारोह का मंच संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश प्रसाद मुनन ने किया।

मिलन समारोह के मौके पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, सांसद पप्पू यादव, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, असितनाथ तिवारी, डा0 संजय यादव, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, वैद्यनाथ शर्मा, पंकज यादव, उमैर खा, अरविन्द लाल रजक, राजीव मेहता, मृणाल अनामय, प्रेमचन्द सिंह, ई0 कमल कमलेश, चन्द्रभूषण राजपूत, डा0 अमन कुमार, नीतू सिंह निषाद, उदय शंकर पटेल, विनीता भगत, विमलेश तिवारी, रंजीत यादव, हीरा सिंह बग्गा, शालीग्राम शर्मा, इबरार रजा, राहुल भारद्वाज निशांत करपटने, मुन्द्रिका सिंह यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button