
नीतीश मॉडल बिहार की प्रगति का सबसे विश्वसनीय मार्ग : नवल शर्मा
जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि नीतीश मॉडल ही बिहार की प्रगति का सबसे विश्वसनीय मार्ग है । विभिन्न क्षेत्रों में बिहार का जो क्रांतिकारी कायान्तरण हुआ और हो रहा वह नीतीश मॉडल की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ऐसा इसलिए कि बिहार की सामाजिक संरचना, सांप्रदायिक संवेदनशीलता और आर्थिक चुनौतियों की जितनी गहरी समझ नीतीश मॉडल में है, उतनी किसी अन्य राजनीतिक दृष्टिकोण में नहीं दिखती। यह मॉडल समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने और विकास के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सोच पर आधारित है।
बिहार को आगे बढ़ाने के लिए विकास, सामाजिक समरसता और राजनीतिक स्थिरता के उस संतुलन को बनाए रखना आवश्यक है, जिसकी मजबूत नींव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रखी है।



