Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरोहतासविचार

भ्रष्टाचार पर राजनीति नहीं, कार्रवाई हमारी पहचान – डा0 निहोरा प्रसाद यादव

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

भ्रष्टाचार पर राजनीति नहीं, कार्रवाई हमारी पहचान – डा0 निहोरा प्रसाद यादव

29 जून 2026, पटना।

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता डा0 निहोरा प्रसाद यादव ने जारी बयान में कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह निराधार, मनगढ़ंत और राजनीतिक हताशा का परिचायक हैं। तथ्यों के अभाव में बार-बार एक ही आरोपों को दोहराना जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास है।

बिहार की जनता भली-भांति जानती है कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार ने सत्ता संभालते ही वर्ष 2005 से 2025 तक भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाई। सीबीआई की तर्ज पर बने विशेष निगरानी जांच ब्यूरो के माध्यम से रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार में संलिप्त सैकड़ों लोकसेवकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस अभियान में न कभी किसी बड़े अधिकारी को बख्शा गया और न ही किसी छोटे कर्मचारी को। सरकार ने हमेशा कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई की है।

तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के मामलों में गंभीर आरोप लगने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण ही माननीय नीतीश कुमार ने पूर्व में आरजेडी गठबंधन से अलग होने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। यह निर्णय स्पष्ट करता है कि उनके लिए सत्ता से अधिक महत्वपूर्ण सुशासन, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध अडिग प्रतिबद्धता रही है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नैतिकता का पाठ पढ़ाने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास और अपने ऊपर लगे आरोपों पर आत्ममंथन करना चाहिए। जनता सब जानती है कि किसने भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष को अपनी पहचान बनाया और किसके राजनीतिक जीवन पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

माननीय श्री नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार ने अपने दायित्वों के निर्वहन में पूरी गंभीरता और अनुशासन का परिचय दिया है। पीएमसीएच के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा दवाइयों की उपलब्धता से संबंधित शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी के ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए और नियमानुकूल फैसले लिए, जो जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन की कार्यशैली का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने के बजाय केवल राजनीतिक बयानबाजी और बेबुनियाद आरोप लगाने से बिहार का विकास नहीं होगा। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी की सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर दृढ़तापूर्वक काम कर रही है तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button