Trending Newsआस्थाउत्तरप्रदेशट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारवैशाली

संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना एनडीए का उद्देश्य

संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना एनडीए का उद्देश्य

10 जुलाई 2026, पटना।

शुक्रवार को लोकसेवक भवन स्थित नेक संवाद सभागार में आयोजित एनडीए घटक दलों के जिलाध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार ने संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल देते हुए एनडीए के सभी साथियों का मार्गदर्शन किया तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार ने एनडीए सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को आमजन तक पहुँचाने तथा विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में जद (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, केन्दीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केन्द्रीय मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक दल के नेता सह माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार सहित एनडीए घटक दलों के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन जद (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने किया।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button