आस्थाट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशालीशिक्षासहरसासारणसिवानसीतामढ़ी

सभी आठ सीटों पर होगी एनडीए उम्मीदवारों की जीत – नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने की विधान परिषद् चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

सभी आठ सीटों पर होगी एनडीए उम्मीदवारों की जीत – नीतीश कुमार

ऽ नीतीश कुमार ने की विधान परिषद् चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

ऽ पार्टी मुख्यालय पहुँचकर की पदाधिकारियों से मुलाकात दिए अहम दिशा-निर्देश

22 अक्टूबर 2026, पटना।

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गुरुवार की सुबह पार्टी कार्यालय पहुँचकर विधान परिषद् की आठ सीटों के लिए स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे चुनाव की विस्तृत समीक्षा की और चुनाव की माॅनिटरिंग कर रही टीम और पार्टी पदाधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया और अहम दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। मुलाकात के उपरान्त श्री नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय के विभिन्न भवनों का मुआयना कर पूर्व में दिए गए निर्देशों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

श्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ से संगठनात्मक जानकारी ली और राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी एवं पूर्व सांसद श्री अनिल प्रसाद हेगड़े से चुनाव-अभियान

को लेकर आवश्यक विमर्श किया और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी आठ सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत होगी।

ज्ञात हो की पार्टी कार्यालय आने से पूर्व श्री नीतीश कुमार ने अपने आवासीय कार्यालय 7, सर्कुलर रोड पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह विधान पार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी से विधान परिषद् की चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा कर सभी सीटों की अद्यतन जानकारी ली थी।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button