

प्रदेश कार्यालय पहुँचे नीतीश कुमार, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर जाना कुशलक्षेम
पटना, 12 जुलाई 2026
रविवार को जनता दल (यू) के प्रदेश मुख्यालय, पटना में पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यालय परिसर का अवलोकन किया तथा उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री नीतीश कुमार के आगमन पर प्रदेश कार्यालय परिसर में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। श्री नीतीश कुमार ने उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की, उनका अभिवादन स्वीकार किया तथा सभी का कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, माननीय विधान पार्षद श्री रवींद्र प्रसाद सिंह सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



