
बाप प्रमुख उमेश सिंह ने ब्रिक्स के साझा घोषणा पत्र का स्वागत करते हुए सदस्य देशों से आग्रह किया है कि घोषणा पत्र सिर्फ कागजों में सिमट कर न रह जाए उसे धरातल पर उतारने के लिए गंभीर होमवर्क भी जरूरी है,इस घोषणा पत्र को हर हाल में अमलीजामा पहनाने के लिए संकल्पित हो सभी सदस्य देश इससे ब्रिक्स चौतरफा मजबूत होगा,बाप प्रमुख श्री सिंह ने ब्रिक्स के सदस्यों देशों से आग्रह किया है कि सबसे पहले आप सभी अपने चौतरफा हितों पर साझा प्रयास शुरू करें अगर इस प्रयास से अगर कोई देश नराज हो रहा है तो होने दे आपसी सहमति और एकता के साथ मजबूत क़दम बढ़ाए,ताकि अपने विकास के लक्ष्य को हासिल कर सकें, और आतंकवाद का समुल खात्मा हो सके जो मानव जीवन और मानवता सबसे बड़ा दुश्मन है, बाप प्रमुख सिंह ने सभी सदनों के निर्वाचित सदस्यों से आग्रह किया है कि आप सबों की प्रथमिकता जनता का चौतरफा विकास होना चाहिए अपने और अपने परिवार और सम्बंधीयो के चौतरफा विकास पर केंद्रित न हो ताकि आप सभी राजा की तरह जीवन यापन कर सके ऐसे में लोकतंत्र कभी मजबूत नहीं होगा,राजनीति और समाजीक जीवन जिने वाले लोगों के लिए राष्ट्र सर्वोपरि होना चाहिए,बाप प्रमुख उमेश सिंह ने कहा बड़े बड़े दिग्गज कहे जाने वाले नेता जो सत्ता और विपक्ष में बैठे हैं उनके द्वारा अपने परिवार और बच्चे तक सीमटने से उनके महानता धराशाई हो गई है,और वे अपने अमर होने के रास्ते को हमेशा के बंद कर लिया है,वो कहते है लालच विवेक हिन बना देता है (रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)



