Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारसमस्तीपुरस्वास्थ्य

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्ळप्ब् पहुंचकर पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी का कुशलक्षेम जाना

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्ळप्ब् पहुंचकर पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी का कुशलक्षेम जाना

12 जुलाई 2026, पटना।

जद(यू) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के पी0एम0सी0एच0 कैम्पस स्थित प्ळप्ब् इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पहुंचकर इलाजरत पूर्व मंत्री एवं माननीय विधायक श्री महेश्वर हजारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री हजारी का कुशलक्षेम जाना, उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उनके पत्नी एवं परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान माननीय श्री नीतीश कुमार ने अस्पताल के चिकित्सकों से विस्तृत चर्चा कर श्री महेश्वर हजारी के उपचार की प्रगति एवं स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत श्री नीतीश कुमार ने अस्पताल के आई0सी0यू0 एवं अन्य वार्डों का निरीक्षण किया एवं वहां इलाजरत मरीजों का भी हालचाल जाना एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात की।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के माननीय उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button