आस्थाट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मनवादानालंदानौकरीपटनापूर्णियाप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमुजफ्फरपुरराजनीतिराजस्थानराज्यलखीसरायविचारवैशालीसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

रैयाम एवं सकरी की बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः शुरू करने का निर्णय मिथिलांचल के विकास में मील का पत्थर : संजय सरावगी*

 

*रैयाम एवं सकरी की बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः शुरू करने का निर्णय मिथिलांचल के विकास में मील का पत्थर : संजय सरावगी*

पटना, 29 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने दरभंगा के रैयाम एवं मधुबनी के सकरी में बंद पड़ी चीनी मिल परिसरों में नई सहकारी चीनी मिलों तथा गन्ना उपोत्पाद (By-products) आधारित उद्योगों के लिए स्वीकृत परियोजनाएं प्रदान करने के निर्णय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

श्री सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय गन्ना किसानों, स्थानीय युवाओं और मिथिलांचल के औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को गन्ने की बेहतर बाजार व्यवस्था और नए अवसर मिलेंगे, वहीं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि रैयाम और सकरी में सहकारी चीनी मिलों की स्थापना से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा गन्ना आधारित उद्योगों के साथ-साथ उसके उपोत्पादों पर आधारित नए उद्योगों के विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इससे मिथिलांचल में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई ऊर्जा मिलेगी।

श्री संजय सरावगी ने कहा कि बिहार सरकार का यह निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button