पैसों के अभाव में अस्पताल में परेशान बंधक बना गरीब परिवार की बेटी की मदद के लिए पहुँचा, पूरी बकाया राशि जमा कराकर बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कराए
मेरे दिनारा विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है। इस परिवार के किसी भी सदस्य पर संकट आएगा तो आपका भाई आलोक सिंह हर परिस्थिति में उसके साथ खड़ा मिलेगा।



पैसों के अभाव में अस्पताल में परेशान बंधक बना गरीब परिवार की बेटी की मदद के लिए पहुँचा, पूरी बकाया राशि जमा कराकर बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कराए
मेरे दिनारा विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है। इस परिवार के किसी भी सदस्य पर संकट आएगा तो आपका भाई आलोक सिंह हर परिस्थिति में उसके साथ खड़ा मिलेगा।
दिनारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भड़सरा, पोस्ट गंज भड़सरा निवासी श्री वीरेंद्र साह जी की पुत्री काजल कुमारी की तबीयत बीते 18 तारीख को खराब हो गई थी। परिवार के लोग 21 तारीख को बेहतर इलाज के लिए उसे पटना के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जाँच के दौरान बच्ची के अपेंडिक्स में संक्रमण एवं मवाद की समस्या सामने आई, जिसके बाद उसी दिन शाम को उसका ऑपरेशन किया गया।
परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण बच्ची के पिता श्री वीरेंद्र साह जी इलाज के लिए पैसों का इंतजाम करने सूरत चले गए, जबकि बच्ची की माँ अस्पताल में उसके साथ रुककर उसकी देखभाल कर रही थीं।
इसी बीच अस्पताल की बकाया राशि को लेकर परिवार को लगातार परेशान किए जाने और पैसों के अभाव में बच्ची का इलाज प्रभावित होने की सूचना उसकी माँ ने मुझे दी। परिवार का आरोप था कि उन्हें अस्पताल में बंधक जैसी स्थिति में रखा गया है। जानकारी यह भी मिली कि आज सुबह से बच्ची की दवा, ड्रेसिंग और समुचित देखभाल तक नहीं हो रही थी।
जैसे ही मुझे इस घटना की जानकारी मिली, मैंने तत्काल अस्पताल प्रबंधन से बात की और बिना देर किए स्वयं अस्पताल पहुँच गया। वहाँ छोटी बच्ची काजल एवं उसकी माँ से मुलाकात कर उनकी पूरी परेशानी सुनी।
इसके बाद अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित डॉक्टरों से बात कर बच्ची के इलाज और डिस्चार्ज की प्रक्रिया पूरी कराई। अस्पताल की जितनी भी बकाया राशि थी, उसका पूरा भुगतान मैंने अपने स्तर से किया और सभी आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी कराकर बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कराया, ताकि वह अपने परिवार के साथ घर लौट सके।
मैं अस्पताल प्रबंधन सहित सभी अस्पताल संचालकों से कहना चाहता हूँ कि मानवता से बढ़कर कुछ भी नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार होना चाहिए। पैसे के अभाव में किसी मरीज की चिकित्सा, देखभाल और सम्मान प्रभावित नहीं होना चाहिए।
मेरे छोटे भाइयों, युवा साथियों एवं दिनारा विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता से मेरा बस इतना कहना है कि अपनी किसी भी समस्या को लेकर कभी अकेला महसूस मत कीजिए।
चाहे समस्या कितनी भी छोटी हो या कितनी भी बड़ी, मुझे जरूर बताइए। आपकी आवाज बनना, आपकी परेशानी को संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाना और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना मेरी जिम्मेदारी
आपका भाई आलोक सिंह केवल सुख में आपके साथ नहीं, बल्कि आपके दुःख और संकट की घड़ी में भी आपके साथ खड़ा मिलेगा।
याद रखिए, गरीब और जरूरतमंद परिवार के सम्मान, अधिकार और न्याय के लिए आपकी आवाज उठाने में आपका भाई कभी पीछे नहीं हटेगा।
जिंदा है आपका भाई आलोक सिंह, हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा मिलेगा।
आपकी समस्या — मेरी जिम्मेदारी।


