पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श पर चलते हुए हम सभी को आगे बढ़ना होगा:-तुफैल अहमद खान,
वैशाली के ग्रामीण प्रतिभाओं को मदद करना हमारा लक्ष्य : फैसल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श पर चलते हुए हम सभी को आगे बढ़ना होगा:-तुफैल अहमद खान,
वैशाली के ग्रामीण प्रतिभाओं को मदद करना हमारा लक्ष्य : फैसल
(हाजीपुर)
वैशाली जिला के करनौती पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य तुफैल अहमद खान जबकि अतिथि प्रदेश भाजपा नेता मोहम्मद फैसल एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एजाज खान मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तुफैल अहमद खान ने कहा की ग्रामीण स्तर पर जो प्रतिभा वाले खिलाड़ी अपने मेहनत से आगे बढ़ते हैं ऐसे खिलाड़ियों को राज्य सरकार कई तरह की प्रोत्साहन दे रही है। अतिथि मोहम्मद फैसल ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में खेल नीति के तहत बिहार के खिलाड़ियों को फायदा पहुंचा है तथा खेल कोटे के तहत नौकरी भी प्रदान की गई है। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की तारीफ करते हुए मोहम्मद फैसल ने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और अब बिहार की खेल मंत्री बनकर खिलाड़ियों की भावना को समझ रही है जो स्वागत योग्य है। कार्यक्रम के दौरान बिहार की भर्ती हुई खिलाड़ी रंजना कुमारी को सम्मानित किया गया साथ ही जिला स्तर के खिलाड़ियों को भी सम्मानित कर आगे बढ़ाने की सलाह दी गई। सम्मान समारोह के दौरान स्थानीय समाजसेवियों ने खिलाड़ियों को विशेष रूप से उपहार प्रदान किया तथा करनौती के समाजसेवी अवधेश राम को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने कहा कि अगर समाज का कोई भी आदमी आगे बढ़कर सामाजिक कार्यकर्ता है तो ऐसे कार्यक्रम को सफल बनाना ही चाहिए।
इस अवसर पर डॉक्टर सुनील कुमार, शमशाद आलम, पंकज राय, अजय कुमार, विशाल कुमार, मोहम्मद साकिब, मनोहर कुमार समेत स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।



