Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशनवादानालंदापटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारशिक्षा

विधानसभा अध्यक्ष पद पर बने रहते हुए इस तरह दलीय राजनीति में शामिल होना पद की निष्पक्षता और संविधान का सीधा अपमान है।

*​बिहार विधानसभा अध्यक्ष का भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होना संवैधानिक मर्यादाओं का हनन

विधानसभा अध्यक्ष पद पर बने रहते हुए इस तरह दलीय राजनीति में शामिल होना पद की निष्पक्षता और संविधान का सीधा अपमान है।

*डॉ. अजय कुमार पासवान*
चेयरमैन , मीडिया विभाग, बिहार कांग्रेस

*​पटना 5 नवंबर 2026*

​बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार पासवान ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार द्वारा भारतीय जनता पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ में शामिल होने पर कड़ा ऐतराज जताया है और इसे संवैधानिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन बताया है।

​डॉ. पासवान ने बयान जारी करते हुए कहा कि एक उच्च संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति किसी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में खुलकर हिस्सा ले रहे है, जिससे भारतीय जनता पार्टी का असली ‘चाल, चरित्र और चेहरा’ उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि सबसे हास्यास्पद बात यह है कि संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं को तार-तार करने वाली यह यात्रा ‘लोकतंत्र बचाने’ के नाम पर निकाली जा रही थी।

​उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पद पर बने रहते हुए इस तरह दलीय राजनीति में शामिल होना पद की निष्पक्षता और संविधान का सीधा अपमान है।

*डॉ. अजय कुमार पासवान*

चेयरमैन , मीडिया विभाग, बिहार कांग्रेस

​

3/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button