
*विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रालोमो कैम्प कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित
स्थान -कैम्प कार्यालय, पटना
दिनांक -09 अगस्त 2026
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रालोमो कैम्प कार्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा, कला एवं विरासत को सम्मानित करने के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति समुदाय के अधिकारों एवं विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष गोंड ने कहा कि आदिवासी समाज देश की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक संरचना का अभिन्न हिस्सा है। उनकी परंपराएं, लोककला, लोकगीत, नृत्य तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील जीवनशैली समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने अनुसूचित जनजाति समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष रामपरीखा सिंह,बसंत चौधरी पटेल,सुकुल राम अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक राम, छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनीश मौर्या,प्रदेश महासचिव अमरेंद्र केवट, प्रदेश सचिव अरविन्द कुशवाहा,पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, बक्सर जिलाध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा, वैशाली जिलाध्यक्ष लालदेव राम, मुन्ना चौधरी, अशोक कुशवाहा,सुनील कुशवाहा सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे
और आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखने तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का संकल्प भी लिया।
उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
रजनीश कुमार
प्रदेश प्रवक्ता
राष्ट्रीय लोक मोर्चा



