Trending Newsआस्थाझारखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

कांवरियों की सेवा में जुटे नित्यानंद राय, बोले सेवा हीं शिव की सच्ची साधना है

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कांवरिया भक्तों की की सेवा* ।

*कांवरियों की सेवा में जुटे नित्यानंद राय, बोले सेवा हीं शिव की सच्ची साधना है

*केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कांवरिया भक्तों की की सेवा* ।

*कांवरिया भक्तों की सेवा में स्वयं जुटे नित्यानंद राय,सेवा और समर्पण की पेश की मिसाल*

श्रावणी मेले के पावन अवसर पर कांवरिया पथ स्थित टोना पाथर, कटोरिया (बांका) में बोल बम सेवा समिति द्वारा लगाए गए सेवा शिविर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ के भक्तों की सेवा की।

इस अवसर पर नित्यानंद राय ने शिविर में उपस्थित कांवरिया श्रद्धालुओं से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना , श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया ,सेवा कार्य में लगे समिति के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया साथ हीं दर्जनों कांवरिया भक्तों की सेवा की ।

उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला केवल आस्था और भक्ति का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का भी पर्व है।

कांवरिया भक्तों की सेवा में स्वयं जुटे नित्यानंद राय ने सेवा , समर्पण की मिसाल पेश करते हुए कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लाखों शिवभक्तों की सेवा करना स्वयं में पुण्य का कार्य है। सेवा भगवान शिव की सच्ची साधना है।

कांवरियों की सेवा में जिस प्रकार सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं और स्थानीय लोग दिन-रात जुटे हैं, वह बिहार की सेवा भावना और सनातन संस्कृति की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा कि बोल बम सेवा समिति के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सुविधा और सहायता में निरंतर लगे हुए हैं। गर्मी, बारिश और कठिन यात्रा के बावजूद कांवरियों की सेवा में समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान अत्यंत सराहनीय है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनकी सुविधा और सुरक्षा भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों की सहभागिता से कांवरिया पथ पर सेवा का यह अभियान और अधिक प्रभावी बन रहा है।

उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें तथा देश और बिहार को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएं।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button