DharmTrending NewsUncategorizedअपराधअररियाअरवलआस्थाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियाखेलगयागुजरातगोपालगंजचंडीगढ़छत्तीसगढ़जमुईजहानाबादट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मनवादानालंदानौकरीपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौल

ऐतिहासिक रहा राजद का राजभवन मार्च, छात्रों और युवाओं के विराट जनसैलाब से हिली सरकार की नींव

*ऐतिहासिक रहा राजद का राजभवन मार्च, छात्रों और युवाओं के विराट जनसैलाब से हिली सरकार की नींव

*पटना, 19 अगस्त 2026:*

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आज पटना की सड़कों पर आहूत राजभवन मार्च अभूतपूर्व और ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है। बिहार के कोने-कोने से आए लाखों नौजवानों, छात्रों, अभ्यर्थियों और पार्टी के जांबाज कार्यकर्ताओं के विराट हुजूम ने यह साबित कर दिया है कि बिहार का युवा अब इस गूंगी, बहरी और दमनकारी सरकार के अत्याचारों को और बर्दाश्त नहीं करेगा।

नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के कुशल नेतृत्व में आज जब यह मार्च डाकबंगला और इनकम टैक्स चौराहे की तरफ बढ़ा, तो सत्ता के गलियारों में हड़कंप मच गया। डरी और सहमी हुई सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की आवाज को दबाने के लिए पुलिसिया तंत्र का क्रूर इस्तेमाल किया। हमारे जांबाज कार्यकर्ताओं और युवा साथियों पर बर्बरतापूर्वक वाटर कैनन चलाई गईं, लेकिन युवाओं का जोश तनिक भी कम नहीं हुआ। पुलिस की भारी बैरिकेडिंग को ताश के पत्तों की तरह ढहाते हुए हमारे युवा इंकलाब का नारा बुलंद करते रहे।

कल जब युवाओं के हक की अंतिम उम्मीद आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी गर्दनीबाग में प्रदर्शनकारी शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे, तो सरकार इस कदर खौफजदा हो गई कि रातों-रात आनन-फानन में TRE-4 की बहाली निकालने की घोषणा कर दी। यह सीधे तौर पर राजद और बिहार के युवाओं के संघर्ष की पहली बड़ी जीत है। लेकिन सत्ता में बैठे लोग कान खोलकर सुन लें—महज दिखावे की अधिसूचनाओं से हम शांत नहीं बैठने वाले हैं। जब तक सभी रिक्त पदों पर पूरी पारदर्शिता के साथ बहाली नहीं होती और पूर्व में हुए समझौतों को लागू नहीं किया जाता, हमारा यह संघर्ष सड़क से सदन तक इसी आक्रामकता के साथ जारी रहेगा।

सीवान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलवाने वाली इस निरंकुश सरकार की तानाशाही, लगातार हो रहे पेपर लीक और आसमान छूती बेरोजगारी के खिलाफ राजद के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज महामहिम राज्यपाल महोदय को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से बिहार के लाखों युवाओं की पीड़ा को रखते हुए निम्नलिखित 6 प्रमुख मांगों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया गया है:

– सीवान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के विरुद्ध AK-47 के इस्तेमाल का आदेश देने वाले अधिकारी के विरुद्ध तत्काल निष्पक्ष जाँच कराई जाए और जाँच पूरी होने तक उन्हें निलंबित कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

– गर्दनीबाग में धरने पर बैठे छात्रों और युवाओं की जायज़ माँगों पर तत्काल विचार करते हुए सरकार सार्थक संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करे।

– अब तक आयोजित परीक्षाओं में व्याप्त अनियमितताओं, विसंगतियों और छात्रों की आपत्तियों के निपटारे के लिए एक स्वतंत्र और पारदर्शी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित किया जाए।

– सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों का समेकित विवरण तत्काल सार्वजनिक किया जाए और एक स्पष्ट भर्ती कैलेंडर जारी कर अधिकतम छह माह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए।

– राज्य के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भारी कमी को पारदर्शी तरीके से दूर किया जाए तथा नामांकन से लेकर परीक्षा और परिणाम तक के लिए एक वार्षिक अकादमिक कैलेंडर लागू हो।

– प्राथमिक से लेकर उच्च सरकारी विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की कमी, पर्याप्त कक्षाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव को युद्धस्तर पर दूर किया जाए।

नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद स्पष्ट कहा कि, “यह लूट तंत्र और बंदूक के दम पर चलने वाली सरकार बिहार को बेरोजगारी का केंद्र बना चुकी है। छात्र-युवा अब जुमलेबाजी नहीं, पक्का रोजगार चाहते हैं।”

राष्ट्रीय जनता दल आज के इस मार्च को एक ऐतिहासिक जन-आंदोलन बनाने वाले हर एक कार्यकर्ता, छात्र नेता और युवा साथी को लाल सलाम करता है। आपने जिस अदम्य साहस का परिचय देते हुए सत्ता की लाठियों और पानी की बौछारों का सामना किया है, उसने यह तय कर दिया है कि युवाओं के भविष्य को रौंदने वाली इस तानाशाह सरकार की विदाई अब तय है।

*(राष्ट्रीय जनता दल, बिहार)*

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button