आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशनालंदापटनाप्रशासनब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षा

नालंदा निवासी स्व0 देवलाल प्रसाद के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिले मा0 नीतीश कुमार, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

 

शोक-संदेश

नालंदा निवासी स्व0 देवलाल प्रसाद के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिले मा0 नीतीश कुमार, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

11 सितम्बर 2026, पटना।

जदयू के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार जी ने ग्राम गौढ़ापर, पो0-बढ़ोना, थाना-चण्डी, नालंदा के आवास पहुॅंचकर डाॅ0 अरुण कुमार डे के पिता स्वर्गीय श्री देवलाल प्रसाद के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।

श्री नीतीश कुमार ने शोकाकुल परिवार के बीच पहुँचकर दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से मिलकर उन्हें इस अपूरणीय दुःख की घड़़ी में ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि माता-पिता का साया जीवन की सबसे बड़़़़़ी शक्ति होता है। उनके निधन से हुई क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।

इस दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा0 उप-नेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मा0 मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मा0 सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक ई0 सुनील कुमार, मुख्य प्रवक्ता सह स0वि0प0 श्री नीरज कुमार एवं श्री अनिल कुमार सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एवं सैकड़़़ों ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं ग्रामवासियों से मुलाकात भी की एवं हालचाल लिया।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button