Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापूर्णियाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरमधेपुराराजनीतिराज्यरोहतासविचारशिक्षा

जद (यू) प्रदेश कार्यालय में मनाई गई भोला पासवान शास्त्री की 112वीं जयंती

भोला पासवान शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात कर नीतीश कुमार ने दलित-वंचित वर्गों के उत्थान को दी नई दिशा - उमेश सिंह कुशवाहा

जद (यू) प्रदेश कार्यालय में मनाई गई भोला पासवान शास्त्री की 112वीं जयंती

भोला पासवान शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात कर नीतीश कुमार ने दलित-वंचित वर्गों के उत्थान को दी नई दिशा – उमेश सिंह कुशवाहा

21 सितम्बर 2026, पटना।

सोमवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री जी की 112वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के मा0 मंत्री श्री श्रवण कुमार, मा0 मंत्री श्री सुनील कुमार, पूर्व मंत्री सह मा0 विधायक श्री महेश्वर हजारी, विधानपरिषद में सत्तारूढ़़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मा० विधायक श्री पप्पू वर्मा, मा0 विधानपार्षद सह प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 भारती मेहता, मा0 विधानपार्षद श्रीमती रीना यादव सहित पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस मौके पर मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, शोषितों और वंचितों के अधिकार एवं सम्मान के लिए समर्पित कर दिया। सार्वजनिक जीवन में उनके आदर्श, सिद्धांत और साफ-सुथरी राजनीति आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार ने भोला पासवान शास्त्री जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए बीते 20 वर्षों में समाज के दलित, शोषित और वंचित तबकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़़ने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनकी नीतियों एवं कार्यक्रमों में सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के उत्थान को निरंतर प्राथमिकता दी गई।

इस अवसर पर एडवोकेट श्री विजय कुमार चैधरी, श्री महेश पासवान, श्री शत्रुघ्न पासवान, श्री शिव कुमार मांझी, श्री रणवीर कुमार, सुश्री विनीता स्टेफी, श्री जाॅर्ज मांझी, श्री रमेश्वर रजक, श्री कमलेश चंद्रवंशी, श्री अजीत पासवान, श्री राजेंद्र पासवान, श्री दीपक रजक सहित बड़़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button