
प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
‘नीतीश संवाद – जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जद (यू) की समीक्षा बैठक
‘नीतीश संवाद – जीविका के 20 साल बेमिसाल’ को पूरे बिहार में उत्सव के रूप में मनाएंगे – उमेश सिंह कुशवाहा
जीविका ने महिलाओं के जीवन में व्यापक बदलाव लाने का काम किया – श्रवण कुमार
‘नीतीश संवाद – जीविका के 20 साल बेमिसाल’ को ऐतिहासिक बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाएं – शिवरानी प्रजापति
19 सितम्बर 2026, पटना।
शनिवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आगामी 2 अक्टूबर को सभी जिलों में आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद – जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर सभी जिलों से आईं महिला नेताओं एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जद (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के मा0 मंत्री श्री श्रवण कुमार, मा0 मंत्री श्रीमती शीला मंडल, मा0 मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, मा0 मंत्री डाॅ0 श्वेता गुप्ता, विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, सहित मा0 विधायक एवं विधानपार्षदगण मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जद (यू) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह मा0 विधानपार्षद श्रीमती शिवरानी देवी प्रजापति ने की। बैठक में ‘नीतीश संवाद’ को उत्सव के रूप में मनाने और इसकी सफलता सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि ‘नीतीश संवाद – जीविका के 20 साल बेमिसाल’ को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी को पूरे उत्साह के साथ सहभागी बनना है। इस कार्यक्रम को पूरे बिहार में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद मा0 श्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2006 में जीविका कार्यक्रम की शुरुआत की। इसका मूल उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा में सम्मानजनक भागीदारी देना था। आज 13 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बिहार की एक करोड़़़ 88 लाख से अधिक महिलाएं जीविका से जुड़़कर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हुई हैं।
श्री कुशवाहा ने कहा कि जीविका की सफलता और महिलाओं के जीवन में आए बदलाव को देखते हुए बाद में केंद्र सरकार ने इसी माॅडल को आजीविका के रूप में पूरे देश में लागू किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति क्या थी, यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन वर्ष 2005 के बाद मा0 श्री नीतीश कुमार ने अपने बीते 20 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं को न्याय, सम्मान और गरिमा दिलाने तथा उनकी उम्मीदों को नई उड़़़ान देने के लिए जिस प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है, उसका दूसरा उदाहरण पूरे देश में नहीं मिलता।
श्री श्रवण कुमार ने कहा कि ‘नीतीश संवाद – जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाना है कि मा0 श्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई जीविका ने महिलाओं के जीवन में कितना व्यापक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़़़ना है और इसकी ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करनी है।
श्रीमती शिवरानी प्रजापति ने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार ने बीते 20 वर्षों में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इसमें जीविका कार्यक्रम की भूमिका सबसे अहम रही है। उन्होंने कहा कि ‘नीतीश संवाद – जीविका के 20 साल बेमिसाल’ के माध्यम से जीविका की उपलब्धियों और महिलाओं के जीवन में आए बदलाव को जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में मा0 विधानपार्षद श्रीमती रेखा गुप्ता, मा0 विधानपार्षद श्रीमती रीना यादव, मा0 विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा, मा0 विधानपार्षद डाॅ0 भारती मेहता, मा0 विधायक श्रीमती सोनम सरदार, पूर्व सांसद श्रीमती कहकशां परवीन, पूर्व सांसद श्रीमती कविता सिंह, मा0 रंजू गीता, श्रीमती अंजुम आरा, श्री अरुण वर्मा, श्री शम्भु कुशवाहा, श्री अनिल कुमार, श्रीमती अप्सरा, श्रीमती श्वेता विश्वास, श्रीमती खुशबू रानी एवं श्रीमती सुप्रिया रानी सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी की महिला नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहीं।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



