Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपंजाबपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यविचारहरियाणा

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने किया भावपूर्ण स्मरण

 

*पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने किया भावपूर्ण स्मरण

*पटना, 26 सितंबर 2026*

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाक़त आश्रम, पटना में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह सादगी, ईमानदारी, विद्वता और राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने अपनी दूरदर्शी आर्थिक नीतियों और संवेदनशील नेतृत्व से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका शांत एवं सौम्य व्यक्तित्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उनकी जयंती पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

राजेश राम ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश ने आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण और आम जनता के हित में कई महत्वपूर्ण कदम देखे। एक अर्थशास्त्री और राजनेता के रूप में उनकी भूमिका को देश लंबे समय तक याद रखेगा।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुमारी सोनी, असित नाथ तिवारी, डॉ संजय यादव मिन्नत रहमानी, पंकज यादव ,प्रेमचंद सिंह, चंद्रभूषण राजपूत, विकाश झा, अमित आनंद, राहुल सिंह चौहान, मिथलेश निषाद मौजूद थे।

 

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button