
जनसुनवाई में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी, मंत्री शीला मंडल एवं मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ
गंडक के बढ़ते जलस्तर पर सरकार की पैनी नजर, राहत-बचाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद – विजय कुमार चैधरी
29 सितम्बर 2026, पटना।
मंगलवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, मा0 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्रीमती शीला मंडल एवं मा0 ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और उनके विधि सम्मत त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर बिहार सरकार के मा0 मंत्री श्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़़़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं कार्यक्रम के समन्वयक, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा भी उपस्थित रहीं।
मीडिया से बातचीत करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी ने कहा कि नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के साथ उन्होंने मोतिहारी एवं गोपालगंज के डुमरिया घाट जाकर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि पश्चिम चंपारण में गंडक नदी के बाएं तट पर स्थित बेरिया एवं बगहा के दो तटबंध क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभाग के सचिव एवं संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों तटबंधों के आसपास चंवर का क्षेत्र है, जिसके कारण आबादी आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है, केवल सतर्क रहने की जरूरत है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
उन्होंने कहा कि अपराध के विरुद्ध एनडीए की जीरो टाॅलरेंस की घोषित नीति रही है। मा0 श्री नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया और उसी अवधारणा को मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी आगे बढ़़़ा रहे हैं। आपराधिक घटनाओं के विरुद्ध सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि बिहार में ैप्त् की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है। ैप्त् के दौरान हमने विधानसभा के फ्लोर से स्पष्ट रूप से कहा था कि यदि कोई सही मतदाता छूट गया है अथवा किसी गलत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़़ गया है, तो उसका नाम बताया जाए। लेकिन विपक्ष की ओर से ऐसा एक भी नाम नहीं बताया गया। इसके बाद ैप्त् पर सवाल उठाना पूरी तरह बेबुनियाद है।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



