युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है, युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही सशक्त और समृद्ध बिहार का निर्माण संभव है – उपेंद्र कुशवाहा”
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यालय, पटना में आज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


स्थान- 24M स्ट्रैंड रोड पटना राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यालय, पटना में आज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
“युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है, युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही सशक्त और समृद्ध बिहार का निर्माण संभव है – उपेंद्र कुशवाहा”
पटना, 12 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यालय, पटना में आज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा तथा बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि “युवा किसी भी राजनीतिक संगठन की ऊर्जा, समाज की आशा और राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला होते हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा का लक्ष्य युवाओं को केवल संगठन से जोड़ना नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व, विचार और जनसेवा के अवसर प्रदान कर बिहार के विकास में उनकी निर्णायक भागीदारी सुनिश्चित करना है।” उन्होंने कहा कि युवा प्रकोष्ठ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करें तथा युवाओं की समस्याओं को आवाज देकर उन्हें शिक्षा, रोजगार और विकास के अवसरों से जोड़ने का कार्य करें। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने भी युवाओं से संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा की नीतियों और विचारों को युवाओं के बीच व्यापक रूप से पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी, प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, युवा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा , युवा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव प्रतीक कुशवाहा, दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम सहित युवा प्रकोष्ठ के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थें ।



