
पटना 12 सितंबर 2026 ,
बिहार में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग गठित 7 सदस्यों कमिटी गठित करने, दैनिक कर्मियों कि सेवा स्थाई करने, सम्मान काम सम्मान वेतन लागू करने, अनुकम्पा की नियुक्ति निजी एजेंसी कर्मियों को मनमानी ढंग वेतन भुगतान किए जाने एवं सितंबर माह का वेतन दुर्गा पूजा के पूर्व भुगतान एवं प्रति माह 5 तारीख तक वेतन भुगतान करने, दैनिक कर्मियों का वरीयता सूची जारी करने, पत्रवाहक कर्मियों को बैटरी वाली साइकिल देने, सेवा निवृत्त एवं मृत कर्मियों के बकाया राशि भुगतान, एसी पी , एम एसी पी, के लाभ देने सहित 10 सूत्री मांगों कि पूर्ति हेतु 14 अक्टूबर को काम बंद एवं निगम मुख्यालय मौर्या लोक में विशाल धरना देंगे निगम कर्मी
पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नन्द किशोर दास ने कहा कि माह अगस्त का वेतन निजी एजेंसी कर्मियों को कट कर भुगतान किया गया परन्तु अपर नगर आयुक्त राजन सिन्हा को पता नहीं है वो कहते है कट कर वेतन मिला है जानकारी नहीं है सितंबर का वेतन उन्हें जोड़ने में परेशानी हो रही है इस लिए आज 12 तारीख हो गया वेतन नहीं मिल पाया है । दुर्गा पूजा के मौके पर नगर आयुक्त यशपाल मीना कोरिया चले गए हैं महापौर उप महापौर चुप्पी साधे हुए हैं संघ के नेताओं ने कहा कि 14 सितंबर को सफाई व्यवस्था पुरी तरह ठप्प रहेगा उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, महासचिव देव राज कुमार, प्रवक्ता अजय कुमार कुशवाह आदि ने कहा कि निगम प्रशासन के मजदूर विरोधी रवैए से आक्रोश व्याप्त है ।
नन्द किशोर दास
पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ।



