Trending Newsअररियाअरवलआस्थाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियागयागुजरातगोपालगंजचंडीगढ़छत्तीसगढ़जमुईजहानाबादझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापंजाबपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचार

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि।

देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए उनका योगदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा-दीपक प्रकाश

स्थान : 24 एम स्टैंड रोड ,पटना

दिनांक : 31/10/2026

*लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि।

*देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए उनका योगदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा-दीपक प्रकाश*

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन त्याग, साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण है। देश की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने उन्हें भारत के इतिहास में एक विशिष्ट स्थान दिलाया है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का सपना एक मजबूत, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत का था। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह चन्द्रवंशी, प्रशांत पंकज, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक राम प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रजनीश कुमार, प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी प्रमोद सिंह राजपूत पप्पू मेहता, पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, अशोक कुशवाहा, अनिल यादव, संजीव कुमार, राजन प्रजापति, विनोद कुमार पप्पू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्त आशय की जानकारी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सिम्मी कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button