गोबरसही गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के मृतक के परिजनों को मुआवजा और एक आश्रित को सरकारी नौकरी दे सरकार – राजेश राम*

*गोबरसही गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के मृतक के परिजनों को मुआवजा और एक आश्रित को सरकारी नौकरी दे सरकार – राजेश राम*
*पटना 2 नवंबर 2026* मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट की घटना में युवक की मौत पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य सरकार से मृतक निवास सिंह के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की है।
राजेश राम ने कहा कि इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार सुनिश्चित करे और घायलों को भी उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात की उच्चस्तरीय जांच कराए कि आखिर किसकी अनुमति से वहां खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस हादसे में जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है, सरकार उनके नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा दे और क्षति की भरपाई सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है।
राजेश राम ने मृतक निवास सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में बिहार कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
*डॉ अजय कुमार पासवान*
चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग
बिहार कांग्रेस


