_लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ अभियान_ के अंतर्गत सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के तत्वाधान में “प्रमुख नागरिक गोष्ठी” का आयोजन
कदमकुआं, पटना में माननीय विधायक कुम्हरार श्री संजय गुप्ता जी के नेतृत्व में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।


_लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ अभियान_ के अंतर्गत सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के तत्वाधान में “प्रमुख नागरिक गोष्ठी” का आयोजन
कदमकुआं, पटना में माननीय विधायक कुम्हरार श्री संजय गुप्ता जी के नेतृत्व में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस प्रमुख नागरिक गोष्ठी में कुम्हरार विधानसभा के डॉक्टर,प्रोफेसर, शिक्षक,अधिवक्ता, खिलाड़ी के साथ-साथ धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए
राष्ट्रीय मंत्री एवं सह प्रभारी आदरणीय श्री रोहन गुप्ता जी ने कहा “एक सशक्त, सुरक्षित और सुव्यवस्थित समाज के निर्माण के लिए हम सभी को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी”
गोष्ठी में SIR से जुड़ी भ्रांतियों के संबंध में उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए मुख्य वक्ता श्री रोहन गुप्ता जी,राष्ट्रीय मंत्री एवं सह-प्रभारी, भाजपा, बिहार ने कहा की जो लोग लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करेंगे जनता उसको कभी माफ नहीं करेगी।
देश में कांग्रेस पार्टी के साथ विपक्षी दलों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त करने की कोशिश कर रही है। इस कोशिश को देश की जनता नाकाम करेगी। जिन लोगों ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई देश में इमरजेंसी लागू किया लोगों के मौलिक अधिकार जिन्हें आज भी लोकतंत्र की ढिंढोरा पीट रहे हैं, अगर वह अपने पूर्वजों की करतूत को याद कर लेंगे तो जनता के बीच उन्हें जाने की हिम्मत नहीं होगी।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने लोगों की बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ मान-सम्मान बढ़ाने और भारत को अंतरराष्ट्रीय फ़लक पर मजबूत देश के रूप में स्थापित किया है।
माननीय कुम्हरार विधायक श्री संजय गुप्ता जी ने कहा लोकतंत्र की जननी वैशाली, बिहार के इस पावन भूमि से “अराजकता के खिलाफ और मजबूत लोकतंत्र के लिए समाज का एकजुट होकर विदेशी ताकतों की गोद में खेलने वाली कांग्रेस को बेनक़ाब करेंगे
प्रमुख नागरिक गोष्ठी में मुख्य रूप से उपस्थित रहे – पूर्व अध्यक्ष, IMA, श्री सहजानंद प्रसाद सिंह, अपर महाधिवक्ता, बिहार श्री शशि भूषण कुमार, संचालक रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल, श्री सत्यजीत सिंह, अध्यक्ष BIA, श्री रामलाल खेतान, प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बहन संगीता एवं बहन प्रेमा स्नेहा, अध्यक्ष मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी, श्री राधेश्याम बंसल, अध्यक्ष बिहार ओलंपिक संघ, श्री अजय नारायण शर्मा, लोकनायक जेपी के सहयोगी श्री कुमार अनुपम सिन्हा, पूर्व मुख्य अभियंता श्री अशोक शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक।


