Trending Newsअपराधआस्थाउत्तरप्रदेशगुजरातट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुराराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशालीशिक्षाशिवहरसारणसिवानसीतामढ़ी

दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हुई रैली से घबराई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब कांग्रेस पार्टी के कार्यालयों में पुलिस भेज कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं।

 

पटना: 01-11-2026

दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हुई रैली से घबराई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब कांग्रेस पार्टी के कार्यालयों में पुलिस भेज कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं।

उक्त आरोप कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने लगाए हैं। राजेश राम ने कहा कि रविवार को दिल्ली पुलिस ने बिहार कांग्रेस मुख्यालय में जिस तरह से गैरकानूनी कृत्य किया वो ये बता रहा है कि गृह मंत्री डरे हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने आश्रम परिसर में रह रहे कार्यालय के कर्मचारियों के परिजनों को डराया-धमकाया और उनके साथ बदसलूकी की। इस ग़ैरक़ानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस ने वो दिन चुना जिस दिन बिहार कांग्रेस के सारे नेता-कार्यकर्ता दिल्ली में हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश भर में उठ रही आवाजों को दबाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार निचले स्तर पर उतर आई है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। राजेश राम ने ये भी कहा कि अब लड़ाई अदालतों के भीतर और जनता के बीच लड़ी जाएगी। देश की सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत है जहां भाजपा अभियुक्त है। यही वजह है कि केंद्र की मोदी सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है।

 

डॉ अजय कुमार पासवान

चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग,

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी

3.7/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button