Trending Newsआस्थाउत्तरप्रदेशट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरमधेपुरामुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीसमस्तीपुरसीतामढ़ीसुपौल

संगठन के आगामी अभियानों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर हुई विस्तृत चर्चा

संगठन के आगामी अभियानों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर हुई विस्तृत चर्चा

पटना। भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी श्री हरिश द्विवेदी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी की उपस्थिति में विभिन्न बोर्ड, निगम एवं आयोग के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में शामिल होकर संबोधित किया। इस दौरान संगठन के आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में बोर्ड, निगम एवं आयोग के पदाधिकारियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, आपसी समन्वय स्थापित करने तथा सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा बिहार के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया जी, भागलपुर, कोसी एवं पूर्णिया क्षेत्र के संगठक श्री अनंत नारायण मिश्रा जी सहित विभिन्न बोर्ड, निगम एवं आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button