बिहार में सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था के खर्च के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली योजना को समाप्त करने की कवायद में माहौल बना रही है; इससे ये स्पष्ट हो गया की सरकार यह मान चुकी है की खजाना खाली है: एजाज अहमद

बिहार में सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था के खर्च के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली योजना को समाप्त करने की कवायद में माहौल बना रही है; इससे ये स्पष्ट हो गया की सरकार यह मान चुकी है की खजाना खाली है: एजाज अहमद
पटना 2 नवंबर 2026
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए नीतीश कुमार एनडीए ने 125 मिनट बिजली फ्री करने की घोषणा की और अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सक्षम लोगों से स्वत 125 यूनिट बिजली वापस करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी को यह बताना चाहिए कि अभी सरकार को साल भर भी नहीं हुआ है क्या जिस समय फ्री बिजली योजना दी गई थी उसे समय वह गरीब थे और आप वह सक्षम हो गए सरकार की समझ पर तरस आता बिहार में सरकार कैसे चल रही है यह स्पष्ट रूप से सामने आ गया जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी जी कहा करते थे की बिहार का खजाना खाली है तो सरकार में बैठे हुए लोग तिलमिला जाते थे लेकिन आज जब मुख्यमंत्री जी स्वयं स्वीकार कर रहे हैं की बेहतर शिक्षा के लिए फ्री बिजली योजना से लोग स्वत हट जाएं तो इससे यह समझ में आ गया की मुख्यमंत्री जी भी मान रहे हैं की बिहार में खजाना इतना खाली है कि अब शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी सरकार के पास पैसा नहीं है। बिहार में सरकार जितनी भी फ्री योजनाएं लागू की है उसके कारण आम जनों को सिर्फ वोट के लालच में चुनाव में इस्तेमाल किया और अब एनडीए और भाजपा की सरकार लोगों को परेशानी में डालना चाहती है इस तरह की नीतियां कहीं से भी सही नहीं है।
एजाज ने आगे कहा कि सरकार में बैठे हुए लोग सिर्फ और सिर्फ अपना चेहरा चमकाने में सरकारी खजाने का लूट मचाये हुए हैं और इन्हें बिहार के जनता के हित में चाय शिक्षा का मामला हो या स्वास्थ्य का उसके लिए खर्च का पैसा नहीं है जिसके लिए अब सरकार में बैठे हुए मुख्यमंत्री ही लोगों से अपील कर रहे हैं इससे स्पष्ट होता है कि बिहार में सरकार कुछ कर नहीं रही है सिर्फ दिख रही है।
एजाज अहमद
प्रवक्ता राजद, बिहार प्रदेश


