Trending Newsअरवलआस्थाजहानाबादट्रेंडिंगदिल्लीदेशनवादानालंदापटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरमुंगेरराजनीतिराज्यरोहतासविचारशिक्षाशेखपुरा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में नगीना पासवान ने साथियों के साथ ग्रहण की सदस्यता*

जहानाबाद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की मिली जिम्मेदार

 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में नगीना पासवान ने साथियों के साथ ग्रहण की सदस्यता*

जहानाबाद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की मिली जिम्मेदार

पटना, 03 नवंबर 2026

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पटना स्थित कैम्प कार्यालय में आज पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार राम जी के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) श्री मदन चौधरी जी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत पंकज जी की गरिमामयी उपस्थिति में जहानाबाद के श्री नगीना पासवान जी ने अपने दर्जनों समर्थकों एवं साथियों के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार राम जी ने संगठन के प्रति उनकी सक्रियता एवं प्रतिबद्धता को देखते हुए श्री नगीना पासवान जी को जहानाबाद जिला का जिला संयोजक मनोनीत किया तथा उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से श्री राजीव कुमार, श्री जयंत कुमार, श्री कुंदन कुमार, श्री नंदकिशोर कुमार, श्री रामानंद कुमार, श्री जयप्रकाश कुमार, श्री रोशन कुमार, श्री हृदय कुमार, श्री प्रशांत पासवान, श्री कर्तव्य कुमार, श्री अशोक कुमार, श्री श्रीकांत पासवान, श्री प्रदीप पासवान, श्री मुनारी पासवान, श्री राजेंद्र पासवान, श्री अभिराम पासवान, श्री अरविंद पासवान, श्री दिलीप पासवान, श्री किशोर कुमार, श्री प्रवीण पासवान, श्री अजय कुमार पासवान, श्री विक्रम कुमार पासवान, श्री अनुज कुमार, श्री विक्रम कुमार, श्री पवन कुमार, श्री रामानंद पासवान, श्री अमित कुमार, श्री आदित्य कुमार, श्री राज किशोर कुमार, श्री प्रेम कुमार, श्री शिव कुमार, श्री धर्मेंद्र मांझी एवं श्री नवलेश मांझी सहित अन्य साथी शामिल रहे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा की नीतियों, सिद्धांतों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोगों का पार्टी से जुड़ना संगठन की बढ़ती स्वीकार्यता और मजबूती का परिचायक है।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button