Trending Newsअपराधअररियाअरवलआस्थाउत्तराखंडऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियागयागुजरातगोपालगंजचंडीगढ़छत्तीसगढ़जमुईजहानाबादझारखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशनवादानालंदापटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामध्यप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंगेरमुजफ्फरपुरमौसमराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौल

रालोमो का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समाज के जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगा: उपेन्द्र कुशवाहा* 

 

रालोमो का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समाज के जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगा: उपेन्द्र कुशवाहा*

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर संगठन विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

*पटना, 06 नवंबर 2026*

 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस.एम. जाफरी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।

जारी सूची के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर श्री सैयद आबिद अली, श्री जुलेफकार खान एवं श्री मोहम्मद अमजद हुसैन अनवर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. परवेज को प्रधान महासचिव तथा श्री वारिस जहीर नकवी, श्री हसीब जमाई एवं श्री जावेद अली को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं श्री समर अब्बास नकवी, श्री अरशद आलम निजामी, श्री तालिब जेदी, श्री मुमताज वारसी एवं श्री बाबुद्दीन को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश प्रदेश इकाई का विस्तार करते हुए श्री रहबर अब्बास को प्रदेश अध्यक्ष, श्री मोहम्मद उमर को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री फरमान अली नकवी को प्रदेश प्रधान महासचिव एवं श्री शीराज अब्बास को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं दिल्ली प्रदेश में श्री मोहम्मद आलम को प्रदेश अध्यक्ष, श्री गफ्फार हुसैन जैदी को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा श्री मोहम्मद शैख को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय उपेन्द्र कुशवाहा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को अपनी ओर से शुभकामना देते हुए कहा है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा का लक्ष्य मजबूत संगठन, समावेशी विकास और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा परिवार सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पार्टी को विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को पहुंचाने तथा समाज के जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button