Uncategorized

प्

लोककल्याण की मंगलकामना के साथ माननीय नीतीश कुमार ने सपरिवार भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य, बिहारवासियों के सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

15 नवम्बर 2026, पटना।

लोक आस्था, पवित्रता और आत्मानुशासन के महापर्व छठ के अवसर पर जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर परिवार एवं सहयोगियों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

इस अवसर पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत, बिहार विधान परिषद मे सत्तारूढ़ दल के माननीय उपनेता सह विधान पार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ, प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी (आईटी), जद (यू) श्री मनीष कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अर्घ्य अर्पित करने के उपरांत श्री नीतीश कुमार जी ने समस्त बिहारवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने के साथ ही प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button