Uncategorized

डायल-112 की पुलिस गाड़ी से शराब मिलना बिहार में कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति का प्रमाण, पुलिस की विश्वसनीयता पर उठे गंभीर सवाल : डॉ. अजय कुमार पासवान

 

*डायल-112 की पुलिस गाड़ी से शराब मिलना बिहार में कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति का प्रमाण, पुलिस की विश्वसनीयता पर उठे गंभीर सवाल : डॉ. अजय कुमार पासवान

*पटना 23 नवंबर 2026*

बिहार के सीतामढ़ी जिले में डायल-112 की पुलिस गाड़ी से शराब की बोतलें मिलने और स्थानीय लोगों द्वारा बोतलों को लूटने की सामने आई घटना पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार पासवान ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद यदि कानून की रक्षा करने वाली पुलिस की गाड़ी से ही शराब की बोतलें बरामद होने की खबर सामने आती है, तो यह राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जिस पुलिस के कंधों पर शराबबंदी कानून लागू कराने और आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पुलिस व्यवस्था से जुड़ी ऐसी घटना बेहद चिंताजनक है।

डॉ. पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री शराबबंदी को अपनी बड़ी उपलब्धि बताते नहीं थकते, लेकिन जमीनी हकीकत सरकार के दावों की पोल खोल रही है। सवाल यह है कि डायल-112 जैसी आपातकालीन सेवा की गाड़ी में शराब कैसे पहुंची? क्या पुलिसकर्मियों की इसमें संलिप्तता है या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है?

उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच हो तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

*डॉ अजय कुमार पासवान*

चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग, बिहार कांग्रेस

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button