Uncategorized

बिहार विधान परिषद में अनिल कुमार झा और डॉ संजीव कुमार सिंह के सदस्यता ग्रहण करने से राजद को सदन के अंदर मजबूती मिलेगी: एजाज अहमद

बिहार विधान परिषद में अनिल कुमार झा और डॉ संजीव कुमार सिंह के सदस्यता ग्रहण करने से राजद को सदन के अंदर मजबूती मिलेगी: एजाज अहमद

पटना 23 नवंबर 2026:

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद, पूर्व विधायक रामाशीष यादव एवं दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी श्री कुमर राऊत एवं सराय रंजन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री अरविंद कुमार सहनी ने नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ अनिल कुमार झा एवं डॉ संजीव कुमार सिंह के विधान परिषद का सदस्यता ग्रहण करने पर दोनों को बधाई देते हुए कहा कि इससे राष्ट्रीय जनता दल को विधान परिषद में मजबूती मिलेगी ।और लालू जी के विचार तथा तेजस्वी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में राजद सदन के अंदर और सदन के बाहर इन दोनों की भूमिका मजबूती से दिखाई देगी। जहां विधान परिषद में श्रीमती राबड़ी देवी जी के नेतृत्व में राजद के सभी विधान पार्षद नेता विधान परिषद श्रीमती राबड़ी देवी जी के नेतृत्व में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाने में अपनी महती भूमिका निभाने और सदन के अंदर सरकार के गलत कार्यों को मजबूती से उठाने में अपनी महती भूमिका निभाते नजर आयेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति विधान परिषद चुनाव में बिहार के प्रबुद्ध जनों का जो समर्थन और विश्वास शिक्षक और ग्रेजुएट मतदाताओं का चुनाव में देखने को मिला उससे एक बात स्पष्ट हो गया की बिहार की जनता और खास तौर से विकास ,नौकरी और रोजगार को पसंद करने वाली जनता तेजस्वी जी के नेतृत्व पर विश्वास करके बिहार विधान परिषद चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल को मजबूती प्रदान किया। और आने वाले समय में बिहार में तेजस्वी जी के नेतृत्व को सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष और आंदोलन करने के कारण और मजबूती मिलेगी ,क्योंकि तेजस्वी जी ने 17 महीने के कार्यकाल में जो नौकरी और रोजगार दिए और अब विपक्ष के नेता की हैसियत से जनता के मुद्दे और सवालों पर संघर्ष और आंदोलन करके डबल इंजन सरकार का जिस तरह से पोल खोल रहे हैं उससे सरकार में बैठे हुए लोगों की बेचैनी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है और यह बेचैनी कहीं ना कहीं बिहार की राजनीति में परिवर्तन को एक नया आयाम देगा।

(एजाज अहमद )

प्रदेश प्रवक्ता,

राष्ट्रीय जनता दल ,बिहार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button