Uncategorized

26 नवंबर को पटना में कांग्रेस पार्टी निकालेगी विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’, कांग्रेसजन लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ करेंगे मार्च

 

*26 नवंबर को पटना में कांग्रेस पार्टी निकालेगी विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’, कांग्रेसजन लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ करेंगे मार्च

*पटना 24 नवंबर 2026*

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में संविधान दिवस के अवसर पर दिनांक 26 नवंबर 2026 को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में राजधानी पटना में विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह मार्च लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ निकाला जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ अजय कुमार पासवान ने बताया कि 26 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे पटना हाईकोर्ट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से संविधान रक्षा मार्च प्रारंभ होगा। यह मार्च दरोगा प्रसाद राय पथ होते हुए शहीद स्मारक पहुंचेगा। यहां कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती तथा संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प लेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला कांग्रेस कमेटियों, प्रखंड कांग्रेस कमेटियों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अनुरोध किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस मार्च को सफल बनाएं।

संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से कांग्रेसजन देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करेंगे।

*डॉ अजय कुमार पासवान*

चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग, बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button