Uncategorized

सेवा दूत अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा : हरीश द्विवेदी*

*सेवा दूत अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा : हरीश द्विवेदी*

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा के संगठन प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी जी ने आज पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘सेवा दूत’ अभियान की कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ‘सेवा दूत’ अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के सेवा भाव, विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लेना है।

श्री द्विवेदी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना से समाज के बीच कार्य करता है। ‘सेवा दूत’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा को जनआंदोलन बनाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस अभियान को सफल बनाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रधानमंत्री जी के सेवा संदेश को घर-घर तक पहुँचाएं।

इस अवसर पर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बिहार के सह प्रभारी श्री रोहन गुप्ता जी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यशाला में बिहार सरकार के मंत्री श्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी जी, प्रदेश महामंत्री श्री नितिन अभिषेक जी, विधायक श्री संजय गुप्ता जी एवं विधायक श्री त्रिविक्रम नारायण सिंह जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button