केंद्रीय मंत्रिमंडल के दूरदर्शी निर्णय विकसित भारत के निर्माण को देंगे नई गति : जीतन राम मांझी
विकसित भारत के संकल्प को करना है साकार, तभी तो देश कहता है—कहीं नहीं जाएगी मोदी सरकार : जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्रिमंडल के दूरदर्शी निर्णय विकसित भारत के निर्माण को देंगे नई गति : जीतन राम मांझी
विकसित भारत के संकल्प को करना है साकार, तभी तो देश कहता है—कहीं नहीं जाएगी मोदी सरकार : जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा डाक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, ₹11,000 करोड़ की विनिर्माण प्रोत्साहन योजना, असम के सिलचर में ₹2,014 करोड़ की लागत से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण तथा कामराजार पोर्ट के विस्तार को मंजूरी देने के निर्णयों का केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने स्वागत किया है।
श्री मांझी ने कहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय देश के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करने वाले हैं। ये फैसले आधुनिक अवसंरचना के निर्माण, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन तथा देश की आर्थिक क्षमता को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।
उन्होंने कहा है कि डाक सेवाओं का सुदृढ़ीकरण देश के ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों तक बेहतर सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करेगा। वहीं, ₹11,000 करोड़ की विनिर्माण प्रोत्साहन योजना से देश में उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्राप्त होगी।
केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने असम के सिलचर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और व्यापार के नए अवसर सृजित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा है कि कामराजार पोर्ट का विस्तार देश की समुद्री परिवहन व्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएगा।
श्री मांझी ने कहा है कि ये सभी निर्णय इस बात का प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनकल्याण, आर्थिक प्रगति और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इन जनहितकारी एवं दूरदर्शी निर्णयों के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। विकसित भारत का संकल्प, सशक्त भारत का निर्माण—मोदी सरकार के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।



