बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने राष्ट्रीय संविधान दिवस एवं पर्यावरण दिवस पर शुभकामना देते हुए मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया है


राष्ट्रीय संविधान दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामना बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह ने शुभकामना देते हुए सभी से आग्रह किया है ख़ास कर सभी सदनों के निर्वाचित सदस्यों से की आप सभी कृप्या इसका अध्ययन करें ताकि लोकतंत्र धरातल पर उतर सके और जनता को मालिक होने का गौरव महसूस करा सके, उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामना देते हुए सभी से आग्रह किया है कि स्वच्छ पर्यावरण ही पृथ्वी को स्वस्थ रख सकता है इसलिए हम जहां है वहीं पर लगें स्वच्छता को अपने जीवन में चौतरफा जगह दे, और पौधे लगाए और उससे प्यार करे,वे 26/11 को मुंबई में हुए वीभत्स आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी बहादुर सुरक्षाबलों और जनता को कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि मां भारती के वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा,बाप प्रमुख ने कहा है कि देश के सिस्टम के सभी क्षेत्रों में गद्दार स्थापित है उनका गुप्त रुप से पता लगाकर सफाया करें सरकारें और सक्षम संस्थानों के समक्ष अधिकारी गण यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए(रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)



