भारत का संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा – नीतीश कुमार
संविधान दिवस के अवसर पर नीतीश कुमार ने देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

भारत का संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा – नीतीश कुमार
संविधान दिवस के अवसर पर नीतीश कुमार ने देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
26 नवम्बर 2026, पटना।
जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर श्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारत का संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह संविधान नागरिकों के अधिकारों का संरक्षक होने के साथ-साथ न्यायपूर्ण, समतामूलक एवं समावेशी समाज के निर्माण का मार्गदर्शक भी है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूलभूत लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। संविधान हमारे अधिकारों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ राष्ट्र, समाज और लोकतंत्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है।
श्री नीतीश कुमार ने संविधान दिवस के पावन अवसर पर सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने तथा एक सशक्त, समावेशी एवं विकसित बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की, साथ ही, इस मौके पर उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान सभा के सदस्यों एवं संविधान निर्माताओं को सादर नमन किया।
(संजय कमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



