पटनाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

Slug: उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

Location: पटना

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने 5 सितंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में होने वाली परिसीमन सुधार महारैली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे सिर्फ राजनीतिक हंगामा बताने से इनकार किया और कहा कि यह रैली जनता के सवालों और संवैधानिक सुधार को लेकर है।

5 सितंबर को पटना का मिलर हाई स्कूल मैदान गवाह बनेगा एक बड़ी राजनीतिक रैली का। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने ऐलान किया है कि यह रैली संवैधानिक सुधार और संवैधानिक अधिकार के मुद्दे पर आयोजित की जा रही है।

यह दिन ऐतिहासिक भी है—5 सितंबर को जहां एक ओर शिक्षक दिवस मनाया जाता है, वहीं दूसरी ओर अमर शहीद जगदेव बाबू की शहादत को भी याद किया जाता है। इसी वजह से इस तारीख को रैली करने का फैसला लिया गया।

Byte: उपेंद्र कुशवाहा

“इस रैली की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। हमें पूरा विश्वास है कि अब तक मिलर हाई स्कूल मैदान में जितनी भी रैलियां हुई हैं, यह रैली उनसे कहीं बड़ी होगी। हमारा मकसद सिर्फ हंगामा खड़ा करना नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों का समाधान निकालना है।”

कुशवाहा ने विपक्षी परियों के द्वारा किया गया बोर्ड अधिकार यात्रा और अभियानों पर भी निशाना साधा और कहा कि वे सिर्फ हंगामा करने में रहते हैं, लेकिन उनकी पार्टी जनता के मुद्दों का हल नहीं कर पाती है

अब देखना यह होगा कि 5 सितंबर को होने वाली यह महारैली कितनी भीड़ जुटा पाती है और इसका राजनीतिक असर बिहार की सियासत पर कितना पड़ता है।

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button