कांग्रेस हर हाल में करेगी देश के संविधान की रक्षा: राजेश राम*
संविधान दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का संकल्प: न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को प्रतिबद्ध है कांग्रेस*

*कांग्रेस हर हाल में करेगी देश के संविधान की रक्षा: राजेश राम*
*संविधान दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का संकल्प: न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को प्रतिबद्ध है कांग्रेस*
*पटना. बुधवार, 26 नवम्बर 2025*
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में संविधान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्व नमन किया।
माल्यार्पण के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि संविधान दिवस के मौके पर हम खुशकिस्मत हैं कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर के दूरदर्शी सोच से बने हमारे वृहद संविधान में देश की एकता अखंडता, समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व को मजबूती मिली। संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थागत स्वतंत्रता की रक्षा के संकल्प को मज़बूती से सभी कांग्रेसजन दोहराते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आज संविधान और लोकतांत्रिक ढांचे पर बढ़ते खतरे को देखते हुए जन-जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। देश आज ऐसे राजनीतिक विचारधारा के गिरफ्त में है जो लगातार संवैधानिक मूल्यों की हत्या कर रहा है, ऐसे में अब संविधान ही एकमात्र युक्ति है जो हमें एकता के सूत्र में पीरो सकता है और हमें इसकी रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का यह उचित समय है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि “संविधान हमारा मार्गदर्शक है, और इसकी रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है। कांग्रेस पार्टी संविधान की मर्यादा, अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।”
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि आज सूबे के प्रत्येक जिलों में कांग्रेस पार्टी की जिला इकाई के द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिलों में स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की सहभागिता के साथ स्थानीय नेताओं ने संविधान संरक्षण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया। संविधान दिवस के महत्व को स्थानीय स्तर पर प्रचारित एवं प्रसारित कर आम जन के बीच संविधान के महत्व को रेखांकित किया गया।
प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जमाल अहमद भल्लू, ब्रजेश प्रसाद मुनन , राजेश राठौड़, अनिल कुमार, असित नाथ तिवारी, शशांक शेखर , रंजीत कुमार , विशाल झा, मृणाल अनामय ,रामाशंकर पांडेय,सुधीर शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे।
राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस


