देशपटनाब्रेकिंग न्यूज़

राजद कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मंडल मसीहा वीपी सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

राजद कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मंडल मसीहा वीपी सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

पटना 27 नवम्बर, 2025

 आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री और मंडल मसीहा विश्वनाथ प्रताप सिंह जी की पुण्यतिथि राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर नेताओं ने विश्वनाथ प्रताप सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 इस अवसर पर श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि वी0 पी0 सिंह एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता थे। वे सात दलों को मिलाकर राष्ट्रीय मोर्चा का गठन किया था। वे 2 दिसम्बर 1989 को भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने थे। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केन्दीय वाणिज्य मंत्री तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री भी बने थे। उन्होंने पिछड़ो को आरक्षण दिया तथा सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत किया। वी0 पी0 सिंह जी ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू की थी , उसमें बहुत सारी अनुशंसायें अभी तक लागू नहीं हो सकी है। राष्ट्रीय जनता दल तमाम सिफारिशों को लागू कराने के लिए उनके प्रति कृत संकल्पित है।

 इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डॉ रामचंद्र पुर्वे, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, श्री बिनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, पूर्व मंत्री श्री शिवचंद्र राम, डॉ रेणु कुशवाहा, डॉ रामानुज प्रसाद, एजाज अहमद, डॉ अनवर आलम,राजेश कुमार सिंह,शैलेंद्र प्रताप सिंह, चांदनी देवी, मदन शर्मा, मुकुंद सिंह, निर्भय कुमार अंबेडकर, प्रमोद कुमार राम, भाई अरुण कुमार, बल्ली यादव, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता,कुमर राय, संजय यादव, अनवारुल हक, जेम्स कुमार यादव,हरेंद्र कुमार कुशवाहा, गणेश कुमार यादव, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, भीम यादव, बिंदन यादव, रीना चौधरी, नीतीश रविदास, सोनू रजक, दिनेश कुमार राम सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वी0 पी0 सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता

राजद, बिहार।

2/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button