पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना : कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में 28 नवंबर को “आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह”

आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन कल

 

आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन कल

 

पटना : कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में 28 नवंबर को “आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया है। विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय के बाद कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष व उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल जी,बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय जी,विधानसभा अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव जी सहित पटना के विधायक शामिल होंगे। आयोजन स्थल संस्कृत महाविद्यालय (अरविंद महिला कॉलेज के समीप), काजीपुर, पटना निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन 12:30अपराह्न होगा

विधायक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि यह विजय कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है, और उनके सम्मान के बिना इस उपलब्धि को पूर्ण नहीं माना जा सकता। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button