पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

महिला सशक्तिकरण नीतीश कुमार की प्राथमिकता, 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं तक पहुंची महिला रोजगार योजना – जद (यू)

 

महिला सशक्तिकरण नीतीश कुमार की प्राथमिकता, 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं तक पहुंची महिला रोजगार योजना – जद (यू)

28 नवंबर 2025

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम, प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार एवं मीडिया पैनलिस्ट डा0 मधुरेंदु पांडे ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की। यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करने के उनकी सरकार के संकल्प की एक और महत्वपूर्ण कड़ी है।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर स्पष्ट कहा कि सरकार किसी भी उद्यमी महिला को बीच में नहीं छोड़ेगी। जो महिलाएं अपने रोजगार का विस्तार करना चाहती हैं, उन्हें राज्य सरकार की ओर से 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं न केवल रोजगार शुरू करें, बल्कि सफल उद्योगों की स्थापना करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।

अब तक कुल 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। इसमें पहले 1 करोड़ 46 लाख महिला लाभार्थी शामिल थी और आज की किस्त से 10 लाख नई महिलाओं को सहायता राशि प्राप्त हुई। इससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शी सोच के तहत बिहार में महिला उद्यमिता का मजबूत आधार तैयार हो रहा है।

उन्होंने बिहार की सभी महिलाओं और आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत देकर एनडीए और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विकास माॅडल पर अपना भरोसा फिर से जताया है। यह विश्वास ही सरकार को निरंतर जनसेवा करने और विशेष रूप से महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार व आर्थिक सहायता कार्यक्रम चलाने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि साल 2025 से 2030 के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता रहेगी और बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे                      (अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button