देशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी और उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की बीच सरकार के अंदर क्रेडिट लेने की होड़ मची

बिहार में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी और उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की बीच सरकार के अंदर क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है, जबकि सरकार के स्तर से आम जनता के हितों के लिए कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। बिहार में एनडीए सरकार में जहां जनता दल यु की ओर से नौकरी ,रोजगार और विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है । वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपराध रोकने के नाम पर 400 सौ अपराधियों और माफियाओं लिस्ट के माध्यम से कार्रवाई की बात की जा रही है। और इस तरह से भाजपा के द्वारा कहीं ना कहीं नीतीश जी के सुशासन को ही बट्टा लगाया जा रहा है क्योंकि 20 सालों से नीतीश कुमार ही बिहार के गृह मंत्री भी रहे हैं । और इस तरह की होड सरकार के स्तर से जो चल रहा है उससे आम जनता के हितों का कोई कार्य नहीं हो रहा है,बल्कि एक दूसरे को नीचा दिखाने की राजनीति के साथ जुमलेबाजी और क्रेडिट लेने की होड़ का सिर्फ बखान हो रहा है इसके अलावा कुछ नहीं है। इससे आम जनता की हितों का नुकसान हो रहा है नई सरकार बनने के बाद सिर्फ होड़ और क्रेडिट की राजनीति चल रही है।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button