पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़
जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय में चुनावी परिवादों की समीक्षा बैठक आयोजित

- जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय में चुनावी परिवादों की समीक्षा बैठक आयोजित
पटना 28 नवंबर 2025
शुक्रवार को जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पार्टी एवं एनडीए के प्रत्याशियों के विरुद्ध गठबंधन-विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता से जुड़े परिवादों की जांच हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर गठित जांच समिति के संयोजक, पूर्व सांसद एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, समिति के सदस्य के रूप में मुख्य प्रवक्ता सह माननीय विधानपार्षद श्री नीरज कुमार एवं मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार, तथा मुख्यालय प्रभारी श्री वासुदेव कुशवाहा एवं डाॅ अमरदीप उपस्थित रहे।
(अशोक कुमार)
कार्यालय सचिव



